Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » आगामी त्योहारों पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश

आगामी त्योहारों पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

उपभोक्ताओं को आगामी त्योहारों के अवसर पर सुचारू और निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के उ‌द्देश्य से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) ने 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र जाग्रति विहार-प्रथम एवं द्वितीय जाग्रति विहार, मेरठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने विद्युत उपकेन्द्र मे स्थापित विद्युत उपकरणों, विद्युत लाइनों तथा पावर ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण (Maintenance) कार्यों का विस्तृत जायजा लिया।

प्रबन्ध निदेशक ने बिजलीघर पहुँचकर, पावर ट्रांसफार्मर का लोड, ऑयल लेविल, अर्थिंग, डब्ल्यू०टी०आई० / ओ०टी०आई० आदि की जॉच की उन्होनें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही अनुरक्षण कार्य किया जाए जिससे ट्रांसफार्मर एवं विद्युत उपकरणों को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके। उन्होनें फायर एक्सटिंग्विशर, बैट्री चार्जर सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों के उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उपकेन्द्र एवं यार्ड की साफ-सफाई तथा रख-रखाव व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जोकि संतोषजनक पाई गई।

प्रबन्ध निदेशक  ने उपभोक्ता शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण, त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। प्रबन्ध निदेशक ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने एवं राजस्व वृद्धि के भी निर्देश दिए। उन्होनें स्पष्ट कहा कि बिजली चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए और किसी भी हाल मे विद्युत चोरी न होने पाए। मौके पर प्रबन्ध निदेशक ने बिजलीघर की लॉग शीट आदि अभिलेखों की भी जॉच की। लाईनों पर कार्य करते समय कार्मिकों को सेफ्टी इक्यूपमेंट का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। उन्होनें कहा कि किसी भी दशा मे बिना सुरक्षा उपकरणों के लाइन पर कार्य न किया जाए।

निरीक्षण के दौरान  सोनम सिंह स्टाफ आफिसर,  प्रशान्त सोनी अधिशासी अभियन्ता 11 केवी, मृत्युंजय शाही अधिशासी अभियन्ता 33 केवी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल