Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 24 और 25 अक्टूबर की रात 4 घंटे बंद रहेगी आन-लाईन व बिलिंग सेवाएं

24 और 25 अक्टूबर की रात 4 घंटे बंद रहेगी आन-लाईन व बिलिंग सेवाएं

मेरठ। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि उ०प्र०पा०का०लि० द्वारा रेवेन्यू मेनजमेंट सिस्टम (आर०एम०एस०) के तकनीकी रख-रखाव एवं परीक्षण हेतु, स्विच ओवर ड्रिल निर्धारित की गई है। इस तकनीकी प्रक्रिया के कारण, पश्चिमांचल डिस्कॉम के अन्तर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) रात 10:00 बजे से लेकर 25 अक्टूबर 2026 (रविवार) सुबह 2:00 बजे तक (कुल 04 घंटे) आर०एम०एस० बिलिंग सेवाएँ अस्थाई रूप से बाधित रहेगीं।

इस 04 घंटे की अवधि के दौरान ऑन लाईन एवं ऑफ लाईन बिजली बिल जमा करना, बिल जनरेशन एवं बिलिंग सेवाएँ डब्ल्यू०एस०एस० उपभोक्ता पोर्टल, कन्ज्यूमर मोबाइल एवं अन्य सभी ऑन लाईन उपभोक्ता सेवाएँ उपलब्ध नही रहेगीं।

इस संबंध मे पश्चिमांचल डिस्कॉम के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील है कि वें बिल भुगतान व अन्य ऑन लाईन कार्यो को, निर्धारित समय (24 अक्टूबर रात 10:00 बजे) से पहले या (25 अक्टूबर 2026 सुबह 2:00 बजे) के बाद पूर्ण कर लें ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल