Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एमएलसी चुनाव: 13 मतदान केन्द्रों पर स्नातक में 45.46 प्रतिशत और शिक्षक में 65.49 प्रतिशत हुआ मतदान

एमएलसी चुनाव: 13 मतदान केन्द्रों पर स्नातक में 45.46 प्रतिशत और शिक्षक में 65.49 प्रतिशत हुआ मतदान

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पर्यवेक्षक  राजशेखर व जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय जनपद के मतदान केंद्रों पर पूरे दिन भ्रमणशील रहकर मतदान कार्यो एवं शांति व्यवस्था का लेते रहे जायजा।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 में जनपद में लगभग कुल 55.47 प्रतिशत हुआ मतदान।

पर्यवेक्षक  राजशेखर व जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद के सभी 13 मतदान केंद्रों एवं 56 मतदेय स्थल पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड चुनाव तक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 का मतदान आज स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर प्रातः 08.00 बजे से मतदान कार्य प्रारम्भ हुआ और निर्धारित समय तक मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।


उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 में जनपद में कुल स्नातक में 45.46 प्रतिशत एवं शिक्षक में 65.49 प्रतिशत मतदान हुआ।


पर्यवेक्षक व जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी/व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 प्रक्रिया/मतदान को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराये जाने हेतु जनपद के मतदान केंद्रों पर पूरे दिन भ्रमणशील रहकर मतदान कार्यो, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन आदि का निरन्तर निरीक्षण/जायजा लिया जाता रहा तथा भ्रमणशील रहते हुए जनपद मुख्यालय पर बनाये गये कन्ट्रोल रूम से निरंतर सम्पर्क में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल