मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नवीन मंडी स्थित पूर्ति विभाग कार्यालय पर 100 से अधिक राशन डीलरों ने पूर्ति अधिकारी के समक्ष विरोध जताते हुए सदर तहसील में पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव की तैनाती का विरोध किया। राशन विक्रेताओं ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई और मांग पूरी न होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 268






