मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने निर्देशन में एक्सईएन कुलदीप कुमार ने विजिलेंस और विभागीय टीम के साथ शहर के मोहल्ला जाट कालोनी, खालापार और शामली रोड पर रेड की है। विभागीय टीम ने चैकिंग करते हुए पांच उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकडा है। इनके बिजली मीटर में छेडछाड पायी गई है। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गुरुवार को विद्युत चोरी रोकने हेतु हाई लाईनलॉस क्षेत्रों में सघन विद्युत चैकिंग अभियान चलाया गया। शहर के मोहल्ला जाट कालोनी एक उपभोक्ता के परिसर पर मीटर टैम्पर्ड पाया गया। विद्युत उपकेन्द्र शामली रोड के चिन्हित हाईलोस फीडर खालापार (लाईन लॉस-40 प्रतिशत) के क्षेत्रान्तर्गत चार उपभोक्ताओं के परिसरों में बिजली मीटर में छेडछाड पायी गई है। उक्त पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम-2003 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इनके खिलाफ प्राथमिकी एंटी पावर थैफ्ट थाने में दर्ज करायी गयी है। इस दौरान अक्षय कुमार सिंह, दिलीप यादव, अखिलेश कुमार सरोज, अमित गोस्वामी, मोनिका, जितेन्द्र, सचिन, रोहित, नवनीत आदि मौजूद रहे।







