Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर के 24 फीडरों पर बिजली सप्लाई रहेंगी बाधित

शहर के 24 फीडरों पर बिजली सप्लाई रहेंगी बाधित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

132 केवी भोपा रोड और जौली रोड उपकेन्द्र पर मेंटेनेंस का कार्य चलेगा। जिस कारण करीब 24 फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) की ओर से जारी जनसाधारण सूचना में उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
9 अक्टूबर को सुबह सात बजे से नौ बजे तक मेंटेनेंस कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान रुड़की रोड, सुजडू, गांधी कॉलोनी, टीपी नगर, नुमाइश कैंप, पचेंडा रोड, सिल्वरटॉन, पेपर मिल, एपीडीआरपी, सीधबली, हॉस्पिटल, डिस्ट्रिक कोर्ट, शाकुंबरी, सप्तमडेकर और सिल्वरटॉन प्लांट एंड पेपर पोषक क्षेत्रों की बिजली प्रभावित होगी। वहीं 10 अक्टूबर को सुबह सात बजे से नौ बजे तक जौली रोड उपकेन्द्र पर 132केवी मेन बस का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान 33 केवी उपकेंद्र मंडी समिति, एमएसक्यू, इंडस्ट्री, गुलशन, नैराना, मखियाली, संधावली, भोपा, सुरेंद्रनगर तथा 132 केवी टीएसएस रेलवे की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति नहीं की जा सकेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से मेंटेनेंस कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल