Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » दूसरे चरण की जनगणना के लिए तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण शुरू

दूसरे चरण की जनगणना के लिए तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण शुरू

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार को भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में जनगणना के द्वितीय चरण के लिए तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम उमेश मिश्रा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ ग्रहण करने तथा फील्ड स्तर पर जनगणना कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग, आंकड़ों की शुद्धता तथा प्रत्येक स्तर पर आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना-2027 की विस्तृत प्रक्रिया, डिजिटल प्रणालियों एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग, फील्ड स्तर पर अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली तथा मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण की रूपरेखा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। एडीएम प्रशासन द्वारा अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्ण गंभीरता, अनुशासन एवं दक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। साथ ही, फील्ड स्तर पर जनगणना कार्य में एकरूपता, शुद्धता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल