मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

132 केवी उपकेंद्र जौली रोड पर 132 केवी मेन बस के मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 8 और 9 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से इस संबंध में जनसामान्य के लिए सूचना जारी की गई है।


विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के दौरान 132 केवी उपकेंद्र जौली रोड से पोषित 33 केवी उपकेंद्रों तथा 132 केवी टीपीएस रेलवे की विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय में बंद रहेगी। इससे मंडी समिति, एमएसएससी, दिशा प्रथम एवं द्वितीय, इंडस्ट्री प्रथम एवं द्वितीय, गुलशन, नैराना, मखियाली, संधावली, भोपा और सुरेंद्रनगर समेत संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक शटडाउन का उद्देश्य 132 केवी मेन बस का आवश्यक अनुरक्षण कार्य पूरा करना है, ताकि विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाया जा सके।






