मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाकिल समेत 572 सहायक उपकरण वितरित किए है। दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण करने के लिए जीआईसी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों व पिछड़े वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
जीआईसी मैदान में कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को 200 ट्राईसाइकिल, 36 व्हीलचेयर, 45 स्मार्ट केन, 144 वैशाखी, 20 एमआर किट, 14 लेप्रोसी किट, 15 कान की मशीन तथा 98 कृत्रिम हाथ-पैर वितरित किए गए। इस तरह अलग-अलग श्रेणी के कुल 572 उपकरण लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही मंत्री ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित ओ-लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना एवं पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना के 25 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों और पिछड़े वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को शिक्षा, रोजगार, प्रशिक्षण और सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

मंत्री नक कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है, दिव्यांगजनों को उनको सफर करने के लिए सुनने के लिए विभिन्न उपकरण यंत्रों को दिया जा रहा है। जिससे उनको मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न संचालित योजनाओं का पात्र बिना किसी भेदभाव से सभी वर्गो के लाभार्थियों को संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को अब तक दिव्यांग पेंशन योजना अंतर्गत 1000 प्रति माह की दर से सहायता धनराशि दी जाती रही है अब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 1500 प्रतिमाह दिए जाने, कक्षा 9 से 12 तक दिव्यांग बेटियों के लिए स्कूल कॉलेज जाने के लिए ट्राई साइकिल दिए जाने, जो व्यक्ति 80% विकलांगता की श्रेणी में है उसको मोटर ट्राई साइकिल दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 18 मंडलों में दिव्यांग जनों को शिक्षा प्रदान किए जाने के लिए विद्यालय खोले जाने तथा 3 साल से लेकर हायर स्तर तक शिक्षा उपलब्ध कराए जाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव ने किया। इस दौरान संजय गर्ग, प्रशान्त मलिक, रामकुमार कश्यप, सुन्दरपाल, दीक्षा उपाध्याय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, अरविन्द पाल जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, संजय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, मैत्री रस्तोगी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे।






