Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » फार्म छह भरकर निर्वाचक नामावली में अपना नाम कराए सम्मिलित

फार्म छह भरकर निर्वाचक नामावली में अपना नाम कराए सम्मिलित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), उप जिला निर्वाचन अधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में निर्वाचक नामावलियों के निरन्तर पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम चल रहा है। जिसके अन्तर्गत निरन्तर पुनरीक्षण अवधि में ईपी रेशियो एवं जेण्डर रशियो को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से पात्र नागरिकों यथा समस्त अर्ह युवा, छूटे हुये मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं के नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में विभिन्न विभागों (महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास, युवा कल्याण) के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर सम्मिलित किये जाने हैं। जिससे कि आयोग के कोई मतदाता न छूटे के उद्देश्य को साकार करने के लिए पात्र नागरिकों को शतप्रतिशत मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
उन्होंने जनपद के समस्त जनसामान्य एवं सभी पात्र अर्ह युवा, छूटे हुये मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं से अपील है कि ऐसे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वे वर्तमान में चल रहे निरन्तर पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत फार्म-6 भरकर (आवश्यक दस्तावेजों के साथ) अपने बूथ के बूथ लेवल अधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी कार्यालय में जमा करते हुये अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करा सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल तथा ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन फार्म-6 भर सकते हैं, जिससे कि उनका नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल