Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » आचार संहिता से पहले पालिका शुरू कराएगी 20 करोड के विकास कार्य शुरू

आचार संहिता से पहले पालिका शुरू कराएगी 20 करोड के विकास कार्य शुरू

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर पालिका ने करीब 20 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के टेंडर जारी कर दिए हैं। इन कार्यों में सड़क निर्माण से लेकर इंटरलॉकिंग, नाली-नाले, स्ट्रीट लाइट और पेयजलापूर्ति से जुड़े कार्य शामिल हैं। पालिका अधिकारियों की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।
नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से सड़क, नाली और जल निकासी से संबंधित कार्यों की मांग की जा रही थी। इसके अलावा कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने की जरूरत भी बताई गई थी। अब पालिका ने इन कार्यों को शामिल करते हुए करीब 20 करोड़ रुपये की धनराशि के विकास कार्यों के लिए टेंडर निकाले हैं। पालिका ईओ पवन कुमार ने बताया कि टेंडर अक्टूबर माह में खोले जाएंगे। इसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए चयनित फर्मों को कार्य आवंटित किए जाएंगे। पालिका की कोशिश है कि आचार संहिता लागू होने से पहले अधिक से अधिक विकास कार्यों को धरातल पर शुरू कराया जा सके। इन कार्यों के पूरा होने के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कों और गलियों की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। जल निकासी के लिए नालियों और नालों का निर्माण तथा मरम्मत कराई जाएगी। वहीं, पेयजलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी कार्य किए जाएंगे। शहर के विभिन्न हिस्सों में स्ट्रीट लाइट लगाने और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का काम भी प्रस्तावित है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यों को निर्धारित समयसीमा में शुरू कराने पर जोर रहेगा। इससे शहरवासियों को सड़क, जल निकासी, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल