Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जूता, मौजा, स्वेटर व स्टेशनरी हेतु उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रति विद्यार्थी 1200 रुपए की धनराशि जारी

1.10 करोड़ विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जूता, मौजा, स्वेटर व स्टेशनरी हेतु उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रति विद्यार्थी 1200 रुपए की धनराशि जारी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

व्यापार केंद्र ट्रेड सेंटर वाराणसी के सभागार से मुख्यमंत्री  के कर कमलों से स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जूता, मौजा, स्वेटर एवं स्टेशनरी हेतु उनके अभिभावकों के खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से प्रति विद्यार्थी रू01200/- का अंतरण, 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करने हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एम०ओ०यू० का निष्पादन एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापको के सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसका सीधा लाइव प्रसारण लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज,के प्रांगण में  जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ अधिकारियों तथा प्रधानाचार्य अध्यापक संविदा कर्मियों आदि ने देखा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि  मंत्री  अनिल कुमार  कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, जिला अध्यक्ष (भाजपा)  सुधीर सैनी , जिला अध्यक्ष (राष्ट्रीय लोकदल)  संजय राठी , मीनाक्षी स्वरूप, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी  कंडारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई। मंच संचालन का कार्य  राजीव कुमार सदस्य, बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षा-मित्र, विशेष शिक्षक (सी०डब्लू०एस०एन०), अनुदेशक, बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत वार्डन, पूर्णकालिक / अंशकालिक शिक्षिकाएं, अभिभावकगण तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत 1000 शिक्षक सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर दूरदर्शन के माध्यम से  संदीप सिंह, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश व मुख्यमंत्री  उत्तर प्रदेश सरकार का संभाषण प्रसारित हुआ, जिसका सजीव प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से पूर्वाह्न 10:00-11:00 बजे तक एक बडी स्क्रीन पर देखा व सुना गया।

संदीप सिंह माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा अपने संभाषण में बताया गया कि आज इस अवसर पर हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  के द्वारा हमारी सरकार के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत समस्त शिक्षकों को जो एक सहयोग प्रदान किया गया, उनका मार्ग आसान बनाने का जो कार्य किया गया, सदैव हमारी सरकार को यह विश्वास रहा कि शिक्षक केवल पाठ्य पुस्तक को पढ़ने का कार्य नहीं करता है बल्कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य को बढ़ाने का कार्य भी करता है। आज का शिक्षक हमारे बच्चों के भीतर अनुशासन, संस्कार, आत्म विश्वास एवं उनके कर्तव्यों का कर्तव्य बोध कराने एवं उनको उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है। शिक्षकों को सम्मान मिले, उनकी छोटी-छोटी कठिनाईयों को दूर करने का कार्य सरकार द्वारा किया गया है और एक लंबे समय से जो शिक्षकों की मांग थी कैशलेस चिकित्सा सुविधा इसका शुभारंभ आज माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा किया गया।  मुख्यमंत्री  के द्वारा डी०बी०टी० को प्राथमिकता दिए जाने की भी प्रशंसा उनके द्वारा की गई।


गुलाब देवी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा कहा गया कि  मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और जन कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। माध्यमिक शिक्षा माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य कर रही है, आज इस समारोह के अवसर पर मुझे यह कहते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है कि 2025 और 2026 में जो परीक्षाएं हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की हुई थी उनमें जितने बच्चों ने पेपर दिए थे, किसी प्रकार की नकल की कोई बात सामने नहीं आई न हीं कोई पेपर लीक हुआ है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं कानून व्यवस्था की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा योजना से जुड़े सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों भोजन माताओं को बधाई दी गई और उनका अभिनंदन किया गया। उनके स्वस्थ रहने और उत्तम आरोग्यता को प्राप्त करने की भी कामना की गई, प्रत्येक छात्र 1200/- की धनराशि डीबीटी के माध्यम से Scanned with OKEN Scanner सीधे उनके अभिभावकों के खातों में अंतरण की जा रही है, हमारा दायित्व बनता है कि हमारा विद्यालय अच्छा लगे, स्वच्छ और हरित विद्यालय हेतु भी शिक्षकों को आज सम्मानित किया गया, स्वच्छता के साथ-साथ विद्यालयों के आंतरिक अनुशासन को बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जाए। छात्र पूर्ण यूनिफॉर्म में हो, उनके पैरों में जूते मोजे हो, सर्दी के समय में उनके पास गर्म स्वेटर जर्सी आवश्य हो इसका पूर्ण ध्यान रखा जाए।
संजय राठी  राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल द्वारा कहा गया कि आज बहुत ही खुशी का दिन है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को हम लोगों ने सुना और कैशलेस योजना जारी किए जाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी को बधाई दी गई।
सुधीर सैनी  जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा भारत माता की जय घोष के साथ मुख्यमंत्री द्वारा लागू की गई चिकित्सा योजना के कार्यक्रम के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी गई और शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशकों भोजनमताओ को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए बधाई दी गई और बताया कि यह योजना शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशकों एवं भोजन माताओ और उनके आश्रितों के लिए उपहार स्वरूप है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिना किसी भेदभाव के पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रदेश को आगे बढ़ने का कार्य किया है।
मंत्री  अनिल कुमार  कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सबके लिए बड़ी खुशी का अवसर है कि  मुख्यमंत्री  द्वारा शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना को लागू किया गया है। मैं सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं भोजनमाता का अभिनंदन करता हूं, सभी को इस योजना से लाभान्वित होने के लिए बधाई देता हूं, उन्होंने  मुख्यमंत्री  के प्रदेश में कुशल नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में जो योजनाएं लागू की गई है उनका लाभ सीधे जनता को मिले। उनके द्वारा कैशलेस चिकित्सा योजना को एक ऐतिहासिक कार्य कहा गया, यह भी कहा कि यह योजना हमारे शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशकों एवं भोजन माता के जीवन में एक मील का पत्थर साबित होगी, इसका सीधा लाभ उनको प्रतिवर्ष प्राप्त होता रहेगा।  मंत्री  द्वारा प्रदेश में बेहतर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की भी प्रशंसा करते हुए  मुख्यमंत्री  को बधाई दी और अस्वस्थ विश्वास दिलाया गया कि हम निरंतर आपकी समस्याओं को कैबिनेट और मंत्रिमंडल तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, अंत में  मंत्री  द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी  / जनप्रतिनिधियों के कर कमलों से बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक व भोजन माताओं को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड व 10 बच्चों को डी०बी०टी० किट प्रदान की गयी, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के 08 प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुजफ्फरनगर के साथ एम०ओ०यू० का निष्पादन भी किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल