मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना मंसूरपुर पुलिस ने धर्मान्तरण कराने वाले गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पांच महिला भी शामिल है। उक्त आरोप बीमारी ठीक करने, मुफ्त में मकान बनवाने तथा शादी के लिये पैसा देने आदि प्रलोभन देकर धर्मान्तरण कराते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 03 धार्मिक पुस्तक, 06 मोबाइल फोन, 03 डायरी/रजिस्टर बरामद किए है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना मंसूरपुर पर वादी रवि चौधरी द्वारा थाना मन्सूरपुर पर तहरीर देते हुए अवगत कराया कि थानाक्षेत्र मन्सूरपुर स्थित ग्राम जडौदा के जंगल में कुछ व्यक्तियो द्वारा मुफ्त में बीमारी ठीक करने का प्रलोभन व मुफ्त में मकान बनवाना व शादी के लिए पैसे देना व अन्य दावा देकर बहला फुसलाकर ईसाई धर्म में धर्मान्तरण कराया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 180/26 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि0 2021 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना मन्सूरपुर पर मिशन शक्ति टीम सहित कुल 03 टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा दिनांक 05.07.2026 की रात्रि को 12 अभियुक्तगणो (05 महिलाओं सहित) को ग्राम जडौदा के जंगल में बने एक मकान से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 03 धार्मिक पुस्तक, 06 मोबाइल फोन, 03 डायरी/रजिस्टर बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता-
1. संजीव पुत्र गोपाल निवासी ग्राम जौहरा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर ।
2. संगीता पत्नी संजीव निवासी ग्राम जौहरा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर ।
3. पूजा पत्नी प्रभुदयाल निवासी ग्राम जौहरा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर ।
4. मोनू पुत्र वूद्ध सिहं निवासी ग्राम जौहरा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर ।
5. आसु पुत्री श्रवण निवासी ग्राम सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
6. चाँदनी पुत्री सुभाष निवासी ग्राम सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
7. सरीता पत्नी सुभाष निवासी ग्राम सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
8. अमरीश पुत्र जुल्फाम निवासी ग्राम सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
9. कारतिक पुत्र सुभाष निवासी ग्राम सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ।
10. कनक पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम मौर कुक्का थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर ।
11. शीशपाल पुत्र कल्लू निवासी ग्राम सठेडी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर ।
12. प्रवीण पुत्र जगवीर निवासी जडौदा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर ।





