लखनऊ। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

देश में प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मूल्य स्थिरीकरण कोष (PSF) के तहत प्याज के बफर स्टॉक के लिए खरीद मूल्य 1,875 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बताया कि सरकार बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है, ताकि किसानों को बेहतर दाम और उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। सरकार का लक्ष्य इस साल 2 लाख टन प्याज की खरीद का है, जबकि अब तक लगभग 5 हजार टन की ही खरीद हो पाई है। बफर स्टॉक को मजबूत कर बाजार में आपूर्ति संतुलित करने की कोशिश की जा रही है

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 156





