दिल्ली। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

दिल्ली स्पेशल सेल हरियाणा STF जॉइंट ऑपरेशन में दो लाख के इनामी बदमाश मारे गए

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा STF के संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है।
हांसी के चर्चित जिम संचालक कपिल हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी परवेश और हिमांशु पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं।
दोनों आरोपियों पर ₹1-₹1 लाख का इनाम घोषित था। STF के अनुसार, खुफिया सूचना मिली थी कि दोनों अत्याधुनिक हथियारों के साथ बहादुरगढ़ इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
इनपुट के आधार पर पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी की। जब पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश मारे गए।
SP STF विक्रांत भूषण के मुताबिक, दोनों आरोपी पिछले महीने हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या के मुख्य शूटर थे। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी है।





