मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के आज राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के आदेश अनुसार संगठन के युवा विग पश्चिम युवा प्रदेश अध्यक्ष अकित गुर्जर ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर 29 जून को होने जा रही लखनऊ महापंचायत के लिए ज्ञापन रेलवे स्टेशन मास्टर को सौपा दिया गया। अकित गुर्जर ने बताया कि चर्चित बागपत प्रकरण को लेकर संगठन 29 जून को लखनऊ कूच करने का काम करेगा। उन्होने बताया की बागपत पुलिस पीडित बच्ची के परिवार पर दबाव बना रहै कि हमारे पक्ष कि विडियो बना दो और उसे सोशल मिडिया पर प्रशारित करना चाहते। उन्होने कहा कि इस केस मे बागपत पुलिस पूरे तरीके से फेलियर दिखाई दे रही है और संगठन के चीफ चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि 3 वर्षीय बच्ची को न्याय दिलाने के लिए बागपत प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर 28 जून तक हमारी मांगे पूरी नही तो संगठन 29 जून को लखनऊ पंचायत करने के लिए बाध्य होगा। लखनऊ पंचायत मे हमारी कुछ मागे इस तरह से रहैगी एक तो मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट मे चले परिजनो को 50 लाख का मुआवजा उसके परिजनो को मिले और बच्ची को उसकी मेडिकल पढाई लिखाई और बच्ची के शादी तक का खर्चा सरकार दे परिजनो को पुलिस सुरक्षा मुहैया करायी जाऐ। इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यकारिणी प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी कार्यकारिणी सदर ब्लाक अध्यक्ष सलीम युवा जिला प्रभारी आकिल राणा युवा नगर अध्यक्ष जावेद सलमानी जिला सचिव विशाल चौधरी आदि मौजूद रहै ।






