मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

यूरिनरी ब्लैडर कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच जागरूकता और समय पर उपचार के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा द्वारा मुज़फ्फरनगर में जागरूकता बढाई गई है। जानसठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट कार्यक्रम में यूरिनरी ब्लैडर कैंसर की आधुनिक जांच, उन्नत उपचार तकनीकों और समय पर निदान की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।
यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से डॉ. अभिजीत कोटाबागी, सीनियर कंसल्टेंट झ्र सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ने बताया कि यूरिनरी ब्लैडर कैंसर के शुरुआती लक्षणों में पेशाब में खून आना, बार-बार पेशाब लगना, पेशाब के दौरान जलन तथा बार-बार होने वाले मूत्र संक्रमण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग इन संकेतों को सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बीमारी गंभीर अवस्था तक पहुंच सकती है। डॉ. कोटाबागी ने अस्पताल में सफलतापूर्वक उपचारित एक रीकरेंट (पुन: उत्पन्न) यूरिनरी ब्लैडर ट्यूमर के मामले की जानकारी साझा की। मरीज को विस्तृत जांच और मूल्यांकन के बाद यथार्थ हॉस्पिटल की यूरोलॉजी एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी टीम की देखरेख में भर्ती किया गया। मल्टीडिसिप्लिनरी विशेषज्ञ टीम द्वारा मरीज की स्थिति का गहन आकलन कर उन्नत सर्जिकल उपचार की योजना बनाई गई। मरीज और उसके परिजनों को उपचार प्रक्रिया एवं संभावित परिणामों की विस्तृत जानकारी देने के बाद सिस्टोस्कोपी, ट्रांसयूरेथ्रल रिसेक्शन ऑफ ब्लैडर ट्यूमर तथा इंट्रावेसिकल माइटोमाइसिन-सी थेरेपी सफलतापूर्वक की गई। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर रही तथा उसकी रिकवरी बिना किसी जटिलता के हुई। डॉ. अभिजीत कोटाबागी ने कहा कि यूरिनरी ब्लैडर कैंसर के उपचार में आधुनिक सर्जिकल तकनीकों, सटीक निदान और मल्टीडिसिप्लिनरी कैंसर केयर की अहम भूमिका है। यदि मरीज शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लें, तो उपचार के परिणाम काफी बेहतर हो सकते हैं। हमारा लक्ष्य केवल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि कैंसर के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना भी है।






