Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एडीएम ने दी कडी चेतावनी, प्रकरणों के निस्तारण में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई को रहे तैयार

एडीएम ने दी कडी चेतावनी, प्रकरणों के निस्तारण में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई को रहे तैयार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को एडीएम वित्त एंव राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने जिला पंचायत के सभागार में आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा बैठक की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रकरणों के निस्तारण में सुधार नहीं हुआ तो संंबंधित के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त संदर्भों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर तथा गुणवत्ता परक निस्तारित करें। जिससे कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। कोई भी संदर्भ सी श्रेणी एवं असंतुष्ट फीडबैक संदर्भ का निस्तारण करने से पूर्व शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता करने के उपरान्त ही आख्या अपलोड कराये जाने के निर्देश दिये गये। आईजीआरएस से संबंधित शिकायती प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदर्भों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक पर विशेष ध्यान दिया जाए शत-प्रतिशत संतुष्टि का फीडबैक प्राप्त करने के उपरांत ही संदर्भों का निस्तारण करे। संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए जिससे संतुष्टि का फीडबैक बेहतर मिल सके, जिससे जनपद की रैंकिंग में सुधार आ सके। बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले अधिकारी निस्तारण में सुधार लाएं जाने हेतु सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निस्तारण में यदि सुधार नहीं आया तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई हेतु शासन को पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल