मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिला कारागार में बंद बंदियो से मारपीट, अवैध वसूली औा उत्पीडन के विरोध में गुरुवार को भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धमेन्द्र मलिक के नेतृत्व में किसानें जेल के बार हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया है।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा कड़ी धुप में जेल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। जेल में नए बंदियों से हफ्ता वसूली,मारपीट आम बात हो गई है। इस तरह का उत्पीड़न उस तरह के बंदियों से होता है जो आर्थिक रूप से कमजोर है या झूठे आरोप में जेल चले जाते है लेकिन नाराजगी में घर के लोग मिलने नहीं आते हैं। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि रतनपूरी का एक युवक जेल गया तो उसके साथ बंदियों ने सामुहिक मारपीट करते हुए घर से समान,पैसे मंगाने का दबाव बनाया जिसकी सूचना जेलर सहाब को दी गई थी। इसके बाद कल फिर उस लड़के को पीटा गया इसकी जानकारी जेलर सहाब को देनी चाही तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इस घटनाक्रम को लेकर आज जेल पर धरना दिया गया। इस सम्बंध में एक ज्ञापन जेलर मुजफ्फरनगर को दिया गया है जिस पर जेलर द्वारा दो दिन के अंदर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान धरने में सुधीर पहलवान जिला अध्यक्ष, बिजेंद्र बालियान,सुमित ,मोनू सोम,शहजाद राव,कपिल राठी, उमेश त्यागी,सानुर राणा,अनुज सोम,विपिन त्यागी,अंकित जावला, दीपक चौधरी,कपिल बालियान सहित सैकड़ों शामिल रहे है।






