मुजफ्फरनगर।

जिला पंचायत सभाकर में किसान दिवस आयोजित किया गया। किसान दिवस में उच्चाधिकारियों के न आने पर आधे घण्टे तक बंद रही किसान दिवस की कार्यवाही। किसान दिवस में एडीएम संजय कुमार सिंह पहुंचे। किसानों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था काफी खराब है। घरों में लगे मीटर अधिक लोड दिखा रहे हैं और बिल अधिक आ रहा है। जनपद के किसी भी रजवाहे में पानी नहीं है जिस कारण किसानों को सिंचाई करने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। बुढ़ाना बजाज शुगर मिल से भुगतान न होने के कारण किसान दिवस में किसानों ने भारी रोष जताया हैं। भाकियू अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि कृषि विभाग के द्वारा ही जनपद में खाद की किल्लत पैदा की जा रही है। समितियां पर खाद लेने के लिए मारामारी है और प्राइवेट दुकानों पर किसानों को आराम से खाद उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में खाद्य वितरण की व्यवस्था को सुधर जाए। इस दौरान किसान नेता दीपक सोम, प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, सुमित मलिक, राजकुमार, राजेंद्र, राजवीर आदि किसान मौजूद रहे।







