Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जिला अस्पताल के बाहर हो सकता है बड़ा हादसा, लापरवाह बनी पालिका

जिला अस्पताल के बाहर हो सकता है बड़ा हादसा, लापरवाह बनी पालिका

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के अधिकारी यदि समय रहते हुए नहीं जागे तो जिला अस्पताल के बाहर किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर डिवाइडर बना हुआ है। इस डिवाइडर पर नगर पालिका के पोल और उन पर स्ट्रीट लाइट लगी हुई है। इनमें से एक पोल गिरने की हालत में है। वह जड़ से टूट चुका है और एक वेल्डिंग के सारे खड़ा है। इस और नगर पालिका के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। जबकि शाम में कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर पालिका के अधिकारियों को दी थी, इसके बावजूद भी गिरने की हालत में खड़े स्ट्रीट लाइट के पोल को सही नहीं कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल