Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बिजली कटौती से शहर में गहराया पेयजल संकट, लोग परेशान

बिजली कटौती से शहर में गहराया पेयजल संकट, लोग परेशान

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण अब लोग पानी को भी तरस गए है। नगर पालिका के करीब 50 नलकूपों पर लग रहे जनरेटर केवल कागजों में ही चल रहे है। यदि जनरेटर धरातल पर चलते तो बिजली कटौती के दौरान नगरवासियों को पेयजल संकट का सामना न करना पडता। बिजली कटौती के कारण शहरी क्षेत्र की पेयजलापूर्ति भी प्रभावित हो जाती है। स्थानीय लोगों को सरकारी और निजी हैंडपम्पों का सहारा लेना पड रहा है।
जनपद में लगातार बिजली की डिमांड बढती जा रही है। वर्तमान में जनपद को करीब 600 मेगावॉट बिजली मिल रही है, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए करीब 150 मेगावॉट बिजली की डिमांड बढी हुई है। ऐसे में पावर कारपोरेशन के अधिकारी उपभोक्ताओं से लोड को कम करने की अपील कर रहे है। गर्मी में लगातार बिजली कटौती बढती जा रही है। शहर को 18 से 19 घंटे बिजली मिल रहे है। कुछ बिजलीघरों से अत्यधिक कटौती हो रही है। उधर खामपुर रोड पर एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई है। जिस कारण आस पास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई घंटे प्रभावित रही है। वहीं रोहाना बिजली और चरथावल रोड पर स्थित बडे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से रोहाना से जुडे करीब 15 से अधिक गांव की आपूर्ति दिन में कई घंटे गायब रही है। उधर शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती के कारण पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नगर पालिका पानी की सप्लाई को दुरूस्त नहीं कर पा रही है। ऐसे में लोग काफी परेशान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल