Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बेटे की जमानत के लिए मां ने गिरवी रखे अपने कानों के कुंडल और लेखपाल को दी पांच हजार की रिश्वत

बेटे की जमानत के लिए मां ने गिरवी रखे अपने कानों के कुंडल और लेखपाल को दी पांच हजार की रिश्वत

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज
थाना चरथावल के गांव मंगनपुर निवासी एक मां को अपने बेटे की जमानत के लिए दस्तावेज पर लेखपाल के हस्ताक्षर कराने को रिश्वत के 5 हजार रुपए देने के लिए अपने कुंडल गिरवी रखने पड़े। आरोप है कि 5 हजार की रिश्वत लेने के बाद लेखपाल ने उक्त दस्तावेज पर हस्ताक्षर किये। पीड़िता लेखपाल के हस्ताक्षर कराने के लिए पिछले 15 दिनों से चक्कर लगा रही थी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने उक्त लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
गांव मंगनपुर निवासी रीटा पत्नी मेगराज का बेटा एक मामले में जेल बंद है। अपने बेटे की जमानत को लेकर रीटा ने दस्तावेज तैयार कराए है। उन दस्तावेज पर सम्बंधित लेखपाल के हस्ताक्षर कराने के लिए पीड़िता पिछले 15 दिनों से चक्कर काट रही थी। आरोप है कि दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के लिए लेखपाल ने 5 हजार रुपये रिश्वत की डिमांड की। पीड़िता ने लेखपाल पर 5 हजार रुपए देने के लिए अपने कुंडल को गिरवी रखा। इसके बाद उसने लेखपाल को 5 हजार रुपए की रिश्वत दी। आरोप है कि रिश्वत के 5 हजार रुपए मिलने पर लेखपाल ने उक्त दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए है। जैसे ही इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुए तो उनमें उक्त लेखपाल को लेकर काफी रोष है। उन्होंने लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल