Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नाले के भ्रष्टाचार में कई की फंसी गर्दन, जांच करने को डीएम ने भी भेजी टीम

नाले के भ्रष्टाचार में कई की फंसी गर्दन, जांच करने को डीएम ने भी भेजी टीम

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भोपा रोड पर बन रहे नाले की भ्रष्टाचार की शिकायत पर कई की गर्दन फंसी हुई है। इस मामले में डीएम उमेश मिश्रा ने भी जांच करने के लिए दूसरी टीम को मौके पर पहुंचा है। उक्त टीम के द्वारा जांच पडताल करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उधर इस प्रकरण में जिन दो सभासद और सभासद पति की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है उनके जनपद से बाहर जाने की सूचना मिल रही है।

नई मंडी क्षेत्र में नगर पालिका के द्वारा नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह नाला निर्माण वार्ड संख्या 16 के सभासद प्रियांक कुमार के क्षेत्र में बन रहा है। भोपा फ्लाईओवर से विश्वकर्मा चौक तक करीब 1260 मीटर नाला निर्माण कार्य होना है। जिसके लिए नगर पालिका ने करीब 1.95 करोड का एस्टीमेंट तैयार किया है। भोपा रोड पर नाला निर्माण कार्य चल रहा है। इस नाला निर्माण कार्य को लेकर सभासद प्रियांक कुमार ने घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने भाजपा की सदस्यता छोड दी। वहीं सभासद पद से भी इस्तीफा देने की बात कही। इस मामले में बुधवार की शाम नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार राणा टीम के साथ जांच करने के लिए मौके पर पहुंंचे। बताया जाता है कि शिकायतकर्ता उक्त अधिकारियों के द्वारा की जा रही जांच से संतुष्ट नहीं है। जिस कारण उन्होंने एक मंत्री से जांच अधिकारी बदलने की सिफारिश की है। उधर डीएम उमेश मिश्रा ने इस मामले में संज्ञान लगते हुए अलग से दूसरी टीम को जांच करने के लिए मौके पर भेजा है। इस टीम के द्वारा जांच पडताल करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जो डीएम को सौंपी जाएगी।

ठेकेदार ने चिन्हित स्थान से आगे की ओर शुरू किया नाला निर्माण
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर बने रहे करीब 1.95 करोड के नाले को लेकर ठेकेदार पर भी गंभीर आरोप लग रहे है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार के द्वारा चिन्हित स्थान पर नाला निर्माण शुरू नहीं किया गया है। उक्त स्थान से आगे की ओर नाला निर्माण शुरू किया गया है। इसके लिए ठेकेदार ने लोक निर्माण विभाग की सड़का को भी क्षति पहुंचाई है, वहीं उस पर अवैध कब्जा करने का भी कार्य किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार राणा ने बताया कि सड़क तोडने पर ठेकेदार को नोटिस दिया गया है।

इन्होंने बताया
भोपा फ्लाईओवर से विश्वकर्मा चौक तब बन रहे नाला प्रकरण में संज्ञान लिया गया है। वहां पर जांच करने के लिए दूसरी टीम को भेजा गया है। अभी टीम के द्वारा जांच की जा रही है। टीम की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उमेश मिश्रा, डीएम मुजफ्फरनगर

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल