Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नगर पालिका ने कुर्बानी के बाद शहर में चलाया विशेष सफाई अभियान

नगर पालिका ने कुर्बानी के बाद शहर में चलाया विशेष सफाई अभियान

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बकरीद पर हुई कुर्बानी के बाद नगर पालिका विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया है। इस सफाई अभियान में कुर्बानी के अपशिष्ट को किदवईनगर में कूडा प्लांट पर बडे गड्ढे खोदकर दफन किया गया है। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी और करीब 18 टीमों ने विशेष कार्य किया है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बकरीद पर विशेष सफाई कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक और सफाई नायक व सुपरवाईजरों के साथ बैठक की थी। जिसमें सभी को विशेष सफाई के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर निर्देश दिए गए। गुरुवार को बकरीद पर हुई कुर्बानी के अपशिष्ट की सफाई को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। इस दौरान करीब 18 टीमों ने विभिन्न मोहल्लों में सफाई व्यवस्था को संभाला है। इस दौरान पांच जेसीबी मशीन, चार बुल, चार रोबोट, 25 छोटी गाडी, टै्रक्टर ट्राली आदि से अपशिष्ट को किदवईनगर में स्थित कूडा प्लांट पर ले जाया गया है। यहां पर बडे गड्ढे खोद कर अपशिष्ट को दफन किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल