Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » डीएम, एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, लोगों को दी ईद की बधाई

डीएम, एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, लोगों को दी ईद की बधाई

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा ईद पर्व के दृष्टिगत जनपद में भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, स्थानीय लोगों को दी गयी ईद की शुभकामनाएं।

ईद-उल-फित्र पर्व को जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल सम्पन्न कराने, आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु शनिवार को जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ निरंतर जनपद में भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । जिसके परिणामस्वरुप ईद की नमाज को जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण में तथा सकुशल सम्पन्न कराया गया। महोदय द्वारा धार्मिक स्थल/ईदगाह का निरीक्षण करते हुए धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी गयी तथा आपसी सौहार्द को बनाये रखने की अपील की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को सतर्क दृष्टि रखते हुए डियूटी करने, साम्प्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई है एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इस दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यानारायण प्रजापत, सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल