मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में खौफ बढता जा रहा है। ऐसे में नगर पालिका बेबस बनी हुई है। आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका के पास पुख्ता इंतजाम नहीं है। जिस कारण आए दिन आवारा कुत्तें लोगों को अपना शिकार बना रहे है। गुरुवार को थाना सिविल लाइन के मोहल्ला साकेत कालोनी निवासी एक युवती को आवारा कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया है।

नगर पालिका आवारा कुत्तों के लिए एबीसी सेंटर और डॉग शेल्टर होम भी नहीं बना पाया है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को अभी तक भूमि भी नहीं मिल पायी है। वहीं आवारा कुत्तों के बधियाकरण के भी पालिका के पास पुख्ता इंतजाम नहीं है। ऐसे में लोग आवारा कुत्तों से काफी भयभीत बने हुए है। गुरुवार को आवारा कुत्तों के ने एक युवती को घेर लिया। उन्होंने युवती पर हमला कर दिया। युवती ने अपनी जान बचाने का प्रयास किया। इस बीच आवारा कुत्तों ने उसे काट कर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों को लेकर नगर पालिका प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।






