Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मंत्री के निर्देश पर नगर पालिका में लगेगा विद्युत समाधान शिविर

मंत्री के निर्देश पर नगर पालिका में लगेगा विद्युत समाधान शिविर

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निर्देश पर एक विशेष विद्युत समाधान शिविर (कैम्प) का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं सहित सभी प्रकार की विद्युत शिकायतों के निस्तारण के लिए समर्पित रहेगा।

उक्त शिविर का आयोजन नगर पालिका प्रांगण, मुज़फ्फरनगर में कल प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक किया जाएगा। शिविर में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।

शिविर के दौरान स्मार्ट मीटर से संबंधित तकनीकी समस्याएं, मीटर रीडिंग में त्रुटियां, गलत बिलिंग, नए विद्युत कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान सहित अन्य सभी विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

*प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल शिविर में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक उपभोक्ता की समस्या का समाधान पारदर्शी, समयबद्ध एवं संतोषजनक ढंग से किया जाए। यह पहल आमजन को एक ही स्थान पर त्वरित सुविधा उपलब्ध कराने तथा विभागीय प्रक्रियाओं को सरल एवं सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।*

सभी नगरवासियों से अनुरोध है कि वे अपने बिजली बिल, उपभोक्ता संख्या एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल