मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड खतौली में किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री/ राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्ग 86 जोडो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। जिसमें 59 हिन्दु वर वधू एव 27 मुस्लिम वर वधू का विवाह कराया गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सौमेन्द्र तोमर , मंत्री, गौतम सिंह प्रमुख अभिषेक गुर्जर वरिष्ठ भाजपा नेता, सुधीर सैनी जिलाध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष, संजय राठी जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल मु०नगर एव ओमवीर सिंह प्रधान ग्राम संगठन, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, पूनम विश्नोई खेल अधिकारी एव श्री प्रमोद कुमार क्रीड़ा अधिकारी भारती संरक्षक सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का संचालन ज्योति बाला खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया गया। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा कार्यकम मे शेयरो शायरी करके कार्यकम में चार चाँद लगा दिये गये। जिससे कार्यक्रम में उपस्थित समस्तप्रभारी मंत्री सहित अन्य व्यक्तियो द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गयी है। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत वर वधू को शासन द्वारा निर्धारित सामान दिया गया है। प्रभारी मंत्री ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विकास खण्ड खतौली के ग्राम प्रधान संगठन की ओर से वर-वधू को उपहार स्वरूप घडी भेट की गयी है। तथा समस्त वर वधू को अन्त में मिष्ठान देकर विदा किया गया।






