Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर मुजफ्फरनगर में हुआ भव्य कार्यक्रम

प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर मुजफ्फरनगर में हुआ भव्य कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नौ दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता / कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका सीधा प्रसारण आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर (आईटीआई) में  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, माननीय एमएलसी  वंदना वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, जिला अध्यक्ष लोकदल  संजय राठी, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी  कंडारकर कमल किशोर देशभूषण,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  गजेंद्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी  शक्ति शरण श्रीवास्तव,आईटीआई प्रधानाचार्य  मुकेश प्रताप सिंह, एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं युवाओं व विभिन्न लाभार्थियों ने लाइव प्रसारण को देखा।

इसके उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एमएलसी एवं अन्य अतिथियों व अधिकारियों ने सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नौ दिवसीय कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।
इस अवसर पर  जिला अध्यक्ष पंचायत ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास को नई दिशा दे रहा है। उन्होने कहा कि  मुख्यमंत्री  योगी  के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूती प्रदान की जा रही है। यही प्रदेश है जहां किसान पहले आत्महत्या करता था, युवा के सामने पहचान का संकट था, इसी प्रदेश में दंगे अराजकता थी। प्रदेश वही है, लेकिन  मुख्यमंत्री  के नेतृत्व वाली सरकार में लगातार विकास हो रहा है।


जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एमएलसी ने सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को टूल किट तथा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 03 बालक बालिकाओं को लैपटॉप वितरण किया।


आईटीआई प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई, चित्र प्रदर्शनी/ स्टॉल में अपने अपने विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जन सामान्य को जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है।

इसके उपरांत सभागार में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा ऑफलाइन व ऑनलाइन शिक्षा पर सेमिनार का आयोजन गया जिसमें दो प्रतिभागियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजीव कुमार द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल