मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

होली के बाद नगर पालिका करीब 8.20 करोड की लाइटों से शहर को रोशन करने जा रही है। इस धनराशि से नगर पालिका के शहर के विभिन्न वार्ड और स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों के साथ हाईमास्ट लाइटें भी लगाएगी। वहीं शहर की विभिन्न सड़कों पर पोल और फैंसी लाइट भी लगाएगी। इसके लिए नगर पालिका शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू करते हुए लाइटें आदि सामान को खरीदने जा रही है।
नगर पालिका के मार्ग प्रकाश विभाग के द्वारा वार्ड संख्या 4 में प्राईमरी स्कूल मीरापुर के पास करीब 5.69 लाख से हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। वहीं हनुमान मंदिर से प्राईमरी स्कूल मीरापुर तक ऑक्टोगोनल पोल करीब 3.59 लाख के खर्च से लगाए जाएगे। वार्ड 4 में बुढाना मोड से मंधेडा गांव तक 3.63 लाख से ऑक्टोगोनल पोल लगाए जाएगे। इसी वार्ड में शामली बाईपास से सरोवर वहलना तक 3.97 लाख से ऑक्टोगोनल पोल लगाए जाएगे। वार्ड 7 में साकेत कालोनी गली नम्बर सात में 2.93 लाख से सेमी. हाईमास्ट लगाई जाएगी। वार्ड 11 में 19.38 लाख से 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगाई जाएगी। वार्ड 18 में भी 22.35 लाख से 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लाइटे लगायी जाएगी। वार्ड 19 खांजापुर में 5.71 लाख से हाईमास्ट लगाई जाएगी। इसी वार्ड में ईदगाह से जैन पेठे तक 19.36 लाख से फैंसी पोल मय 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगाए जाएगे। वार्ड 26 में पालीवाल की कोठी साकेत मोड से नावल्टी चौक तक 43.19 लाख में फैंसी पोल मय 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगाए जाएगे। वार्ड 30 में भी 14.29 लाख से फैंसी पोल 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगाई जाएगी। वार्ड 43 में 5.49 लाख से हाईमास्ट, वार्ड 47 में 5.72 लाख से हाईमास्ट लगायी जाएगी। वार्ड 49 में 26.67 लाख से फैंसी पोल मय 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगायी जाएगी। वार्ड 41 में 8.47 लाख से फैंसी पोल मय 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगाई जाएगी। वार्ड 28 में 20.55 लाख से फैंसी पोल मय 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगायी जाएगी। वार्ड 11 में 42.71 लाख से फैंसी पोल मय 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगायी जाएगी। वार्ड 37 में 26.74 लाख से फैंसी पोल मय 72-84 वॉट की लाईट सिंगल आर्म सहित लगायी जाएगी। इसके अलावा अन्य वार्ड और स्थानों पर भी लाइटें लगाई जाएगी।







