Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » डीएम आवास के सामने बडी दुर्घटना होने से बाल-बाल टली

डीएम आवास के सामने बडी दुर्घटना होने से बाल-बाल टली

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


जनपद में हो रहे विकास कार्य खोखले साबित हो रहे है। अब मीनाक्षी चौक के बाद डीएम आवास के सामने सड़क में काफी गहरा गड्ढा हो गया। इस दौरान बडी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई। जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उक्त गड्ढा काफी गहरा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर कोई मैनहॉल या फिर सीवर लाइन हो सकती है।
शहरी क्षेत्र में आए दिन सड़क नीचे धस रही है। यह सब खराब निर्माण कार्य और निम्न सामग्री का प्रयोग होने के कारण हो रहा है। कुछ दिन पूर्व महावीर चौक पर सड़क में गहरा गड्ढा हो गया। इसके बाद मीनाक्षी चौक के समीप सीवर लाइन नीचे धसने पर सड़क में गहरा गड्ढा हो गया। अब गुरुवार को मेरठ रोड स्थित डीएम उमेश मिश्रा के आवास के सामने सड़क नीचे धस गई और गहरा गड्ढा हो गया। समय रहते हुए उक्त गड्ढे को देख लिया गया। इसकी जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनील कुमार राणा और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उक्त गड्ढे को पत्थर आदि से भरने के निर्देश दिए। पूर्व में भी यहां पर सीवर लाइन नीचे धस गई थी। जिस कारण उक्त मार्ग कई दिनों तक बंद रहा है।


इन्होंने बताया 
डीएम आवास के सामने सड़क में गहरा गड्ढा हुआ है। उक्त गड्ढे को बंद करने के निर्देश दिए गए है। यहां पर पालिका का मैनहाल या फिर सीवर लाइन भी हो सकती है।
अनील कुमार राणा, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल