Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » टेंडर प्रकरण में कार्रवाई करने के लिए पालिका को चरथावल बीडीओ की रिपोर्ट का इंतजार

टेंडर प्रकरण में कार्रवाई करने के लिए पालिका को चरथावल बीडीओ की रिपोर्ट का इंतजार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

निर्माण कार्यों के निविदाओं में लगे अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच एई निर्माण नेपाल सिंह के द्वारा पूर्ण कर ली गई है। करीब 114 निविदाओं में से चार निविदाओं के अनुभव प्रमाण पत्रों में फर्जीवाडा पाया गया है। इन निविदाओं में चरथावल बीडीओ के साइन हुए अनुभव प्रमाण पत्र लगे हुए है। इस संबंध में एई निर्माण ने चरथावल बीडीओ को पत्र भेजा है। बीडीओ की रिपोर्ट आने पर ठेकेदार फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एई निर्माण नेपाल सिंह के द्वारा ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को स्पष्टीकरण दिया गया है। जिसमें उन्होंने 110 निविदाओं में लगे अनुभव प्रमाण पत्रों को यहीं बताया और शेष चार निविदाओं में लगे अनुभव प्रमाण पत्रों को संदिग्ध मानते हुए चार निविदाओं को निरस्त करने के लिए कहा है।
नगर पालिका के निर्माण कार्यों की निविदाओं में लगे अनुभव प्रमाण पत्रों को लेकर घमासान मचा हुआ है। नगर पालिका के द्वारा 12 जनवरी को करीब 114 निर्माण कार्यों की निविदाओं को खोला गया। वित्तीय बिड खुलने पर एक ठेकेदार फर्म के द्वारा किया गया फर्जीवाडा सामने आया। बताया जाता है कि इस ठेकेदार के द्वारा निविदाओं में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाया गया। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर एई निर्माण नेपाल सिंह के द्वारा उक्त निविदाओं में लगे अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच की गई है। जांच में एक ठेकेदार फर्म के द्वारा चार निविदाओं में लगाए गए अनुभव प्रमाण पत्र में फर्जीवाडा सामने आया। उक्त प्रमाण पत्र खंड विकास अधिकारी, चरथावल के कार्यालय से संबंधित बताए जा रहे हैं। इन अनुभव प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए बीडीओ चरथावल को पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक वहां से कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। उक्त प्रमाण पत्र फर्जी सिद्ध होते हैं, तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और केवल उन्हीं कार्यों के लिए पुन: निविदा आमंत्रित की जाएगी।
—————–
कोट
एई निर्माण नेपाल सिंह के द्वारा जांच पूरी करते हुए अपना स्पष्टीकरण दिया गया है। उन्होंने चार निविदाओं में लगे अनुभव प्रमाण पत्रों को संदिग्ध बताया है। इसके सत्यापन के लिए बीडीओ चरथावल को पत्र भेजा गया है। बीडीओ के रिपोर्ट आने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं उक्त चार निविदाओं को निरस्त करते हुए पुन: निविदा आमंत्रित की जाएगी।
डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल