Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बघरा खंड विकास अधिकारी कार्यालय का एडीएम ने किया निरीक्षण

बघरा खंड विकास अधिकारी कार्यालय का एडीएम ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने गुरुवार को बघरा खंड विकास अधिकारी कार्यालय औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव एवं विभागीय कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। संबंधित रजिस्टरों व पत्रावलियों के रख-रखाव का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री एवं वर्तमान में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध में खंड विकास स्तर के कार्यालय से यथासंभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यों में अन्य विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक प्रशासनिक सहयोग समय से उपलब्ध कराया जाए, ताकि अभियान सुचारु रूप से संपन्न हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने कार्यालय में उपस्थिति पंजिका, पत्रावलियों के निस्तारण, साफ-सफाई एवं कार्यालयीन अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। वहीं जनसामान्य से जुड़े कार्यों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी बघरा प्रवीण कुमार सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल