मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार को नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध यूनिपोल को हटाया है। यह अवैध यूनिपाल बुढाना मोड से राणा चौक के बीच लगा हुआ था। कुछ दिन पूर्व पीनना निवासी समाजसेवी सुमित मलिक के द्वारा शिकायत की गई थी। जिस पर नगर पालिका के कर विभाग के द्वारा कार्रवाई की गई है। प्रभारी टीएस पारूल यादव ने बताया कि उक्त मार्ग पर ओर भी अवैध यूनिपोल लगे हुए है। जिन्हें चिन्हित किया गया है। उन पर भी कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। जो विज्ञापन एजेंसियां गलत काम कर रही है। उनकी निगरानी की जा रही है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी विज्ञापन एजेंसी की गलती को माफ नहीं किया जाएगा। चाहे वह किसी भी जनप्रतिनिधि से सम्पर्क रखता हो।
गांव पीनना निवासी समाजसेवी सुमित मलिक के द्वारा पालिका क्षेत्र में लगे अवैध होर्डिंग और यूनिपोल की शिकायत पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह से की गई थी। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने इस मामले में कर विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रभारी टीएस पारूल यादव के द्वारा नव विस्तारित क्षेत्र में लगे कुछ अवैध होर्डिंग और यूनिपोल को चिन्हित किया गया है। बुधवार को पारूल यादव विभागीय टीम और जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त अवैध यूनिपोल को हटाकर जब्त कर लिया। प्रभारी टीएस पारूल यादव ने बताया कि शहर में लगे अवैध यूनिपोल को इस तरह से हटाया जाएगा। वहीं संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।







