Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सीएम नगर सृजन योजना से काम करने के लिए नहीं मिला 17.22 करोड का बजट

सीएम नगर सृजन योजना से काम करने के लिए नहीं मिला 17.22 करोड का बजट

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत विकास कार्य कराए जाने है। इसके लिए नगर पालिका ने विस्तारित क्षेत्र में करीब 56 निर्माण कार्य कराने के लिए 17.22 करोड की डीपीआर तैयार की हुई है। पालिका के द्वारा शासन स्तर पर डीपीआर भेजे हुए करीब चार माह हो गए है, लेकिन अभी तक शासन स्तर से स्वीकृति नहीं मिली और बजट भी जारी नहीं हो पाया है।
नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के बाद शहर में 11 गांव शामिल हो गए है। जिनमें मीरापुर, सुजडू, मंधेडा, खांजापुर, वहलना, शाहबुद्दीनपुर, सरवट, कूकडा, अलमासपुर, बीबीपुर और सहावली शामिल है। इन नव विस्तारित क्षेत्र में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत निर्माण कार्य कराए जाने है। इसके लिए नगर पालिका ने करीब 17.22 करोड की डीपीआर तैयार की है। उक्त धनराशि से विस्तारण क्षेत्र में करीब 56 निर्माण कार्य होगे। जिसमें सीसी रोड, नाली और नाले आदि काम शामिल है। नगर पालिका ने करीब चार माह पूर्व उक्त डीपीआर शासन को स्वीकृति के लिए भेजी है। अभी तक शासन स्तर से स्वीकृति नहीं मिल पायी है। जिस कारण नव विस्तारित क्षेत्र में काम नहीं हो पाए है। स्थानीय लोग टूटी सड़क, पानी की सहीं निकासी, लाइट आदि की शिकायतें लेकर नगर पालिका में पहुंच रहे है।

इन्होंने बताया
पालिका के नव विस्तारित क्षेत्र में करीब 17.22 करोड की धनराशि से 56 निर्माण कार्य होने है। इसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी हुई है। अभी तक शासन स्तर से अनुमति नहीं मिली है, वहीं बजट भी जारी नहीं हुआ है।
नेपाल सिंह, एई निर्माण नगर पालिका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल