Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने 12 वाहनों पर की कार्रवाई, लगाया 12.17 लाख का जुर्माना

एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने 12 वाहनों पर की कार्रवाई, लगाया 12.17 लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने विभागीय टीम के स्कूल समेत 12 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने इन वाहनों को मखियाली पुलिस चौकी में निरुद्ध करते हुए करीब 12.17 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बिना परमिट दौड रहे स्कूली वाहन और ओवरलोड वाहनों को लेकर चैकिंग अभियान चलाया है। परिवहन विभाग ने दो दिन लगातार इस अभियान को चलाया है। एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने कार्रवाई के दौरान चार स्कूल वाहन, दो ट्रैक्टर के साथ ओवरलोड वाहनों को माखियली चौकी में निरुद्ध किया गया। इनमे से तीन बिना परमिट वाहनों का भी चालान करते हुए मखियली चौकी में निरुद्ध किया गया। वहीं करीब 11 लाख 22 हजार का जुर्माना भी किया गया। इसके बाद टीम ने स्कूल में बिना फिटनेस बिना इंश्योरेंस बिना वैध लाइसेंस तथा बिना परमिट के संचालित तीन वाहनों को भी मखियाली पुलिस चौकी में निरुद्ध किया गया। जिस पर 95 हजार जुर्माना आरोपित किया गया। उन्होंने सभी अभिवावकों से अपील की है कि अपने होनहार बच्चों को ऐसे वाहनों से विद्यालय कदापि ना भेजें जिनका प्रपत्र समाप्त हो एवं वाहनों की दशा भौतिक रूप से अच्छी ना हो। उन्होंने कहा कि सभी स्कूली वाहनों की चैकिंग की जाएगी। ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल