Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » निरीक्षण करने पहुंचे दोनों अधिकारियों को करनी पड गई समीक्षा

निरीक्षण करने पहुंचे दोनों अधिकारियों को करनी पड गई समीक्षा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

आगामी 24 जनवरी को आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर सीडीओ कंडकार कमल किशोर देशभूषण और एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार ने नुमाईश मैदान में पहुंच निरीक्षण किया। वहीं तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर नुमाइश ग्राउंड में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास, जिला उद्योग, श्रम विभाग, कृषि विभाग, कृषि मण्डी एवं सहकारिता, पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, पूर्ति विभाग, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, जिला प्रोबेशन विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला पंचायत, पंचायती राज, राज्य कर विभाग, बैंक विभाग, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, वन विभाग, नेडा विभाग, शहरी विकास विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा तैयारियों की स्थिति से अवगत कराया गया। सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभाग अपने-अपने स्टॉलों पर योजनाओं के अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। इसके लिए विभागों को निर्देश दिए गए कि वे वीडियो, ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतीकरण, फ्लेक्स, बैनर एवं सूचना सामग्री के माध्यम से योजनाओं की प्रगति एवं लाभार्थियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने स्टॉलों की साज-सज्जा, सूचना की स्पष्टता एवं समन्वयपूर्ण कार्यप्रणाली पर विशेष बल दिया बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार तेवतिया, सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल