Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया विकास भवन में प्रदर्शन

विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया विकास भवन में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर संवाददाता

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसानों ने गांव सिरदन की विभिन्न समस्याओं को लेकर विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि खतौली ब्लॉक के गांव सिरदन में लंबे समय से अधूरे पड़े विकास कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुए है। ग्रामीण विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे है।
धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव सिरदन में सड़क निर्माण, नालियों की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य वर्षों से लंबित हैं। इसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार संबंधित विभागों को शिकायत देने के बावजूद कार्य शुरू नहीं किए गए। जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सिरदन गांव के विकास कार्यों को जल्द शुरू नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और प्रशासन की उदासीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं प्रदेश सचिव राधे प्रणामी ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को तत्काल शुरू कराने की मांग की। इस दौरान प्रदेश सचिव राधे प्रणामी, जिला उपाध्यक्ष सैयद मुमताज अली सहित संगठन के पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल