Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जनपद में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवास: एडीएम

जनपद में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवास: एडीएम

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


जिला पंचायत सभागार में एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जनपद के सभी चौराहों पर लगी मूर्तियों की साफ सफाई कराएं जाने हेतु समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत/जिला पंचायत राज अधिकारी/समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गणतंत्र दिवस से पूर्व अपने अपने क्षेत्र में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रात: 8.30 बजे सभी सरकारी भवनों पर झंडा अभिवादन तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण तथा राष्ट्रीय गान का गायन संबंधित विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी गण द्वारा संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभात फेरी (टाउन हाल से प्रारम्भ होकर अंसारी रोड-शिव चौक होते हुए टाउन हाल पर समाप्त होगी) सभी शिक्षण संस्थान/जिला विधालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/सी०ओ०सिटी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सुक्ष्म जलपाल की व्यवस्था की जायेगी। प्रात: 9 बजे दौड प्रतियोगिता स्टेडियम में होगी। समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद,नगर पंचायत,जिला पंचायत राज अधिकारी,समस्त खण्ड विकास अधिकारी प्रात: 9.30 बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण होगा तथा परेड की सलामी ली जाएगी। परम्परागत रूप से सभी अधिकारीगण आयें। परेड की सलामी वहाँ उपस्थित केन्द्रीय/प्रदेश सरकार के मंत्रीगण द्वारा ली जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रात: 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वज फहराया जायेगा, ध्वजारोहण के पश्चात खेल-कूद, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा विभाग द्वारा जारी निर्देशो के अनुसार समारोह आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रात: 11 बजे जिला कारागार में महिला बन्दियों, किशोर बन्दी एवं रोगी बन्दियों को फल वितरण किए जाएगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल