Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » चार बीएलओ विशेष अभियान में रहे अनुपस्थित, नोटिस जारी, तीन दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

चार बीएलओ विशेष अभियान में रहे अनुपस्थित, नोटिस जारी, तीन दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में चार बीएलओ अनुपस्थित रहे है। इन सभी बीएलओ को दिया गया नोटिस दिया गया है। वहीं तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 18 जनवरी 2026 को समस्त बूथ लेविल अधिकारी(बीएलओ) अपने बूथ पर उपस्थित होकर ग्राम सभा तथा वार्ड कमेटी की बैठकों में सम्बन्धित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढकर सुनाये जाने के निर्देश दिए गए। निर्वाचक नामावली में नाम बढ़ाने/अपमार्जन/संशोधन इत्यादि के लिए फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 भरवाय जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। सम्बन्धित सुपरवाईजर द्वारा अवगत कराया है कि बीएलओ शोभित कुमार, स्पना मित्तल, डपमा चौधरी, संगीता उपस्थित नही हुए और न ही इनके द्वारा प्रस्तावित कार्यकम को सम्पादित कराया गया है। जिस कारण निर्वाचन जैसा महत्तवपूर्ण कार्य प्रभावित हुआ है। इस संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने उक्त बीएलओ को नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उत्तर/स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर प्राप्त नही होता है तो उक्त विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 32 के अन्तर्गत कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल