Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विशेष अभियान के दौरान छह विधान सभा क्षेत्रों में बने 16824 लोग फार्म-6 भरकर बने नए वोटर

विशेष अभियान के दौरान छह विधान सभा क्षेत्रों में बने 16824 लोग फार्म-6 भरकर बने नए वोटर

मुजफ्फरनगर संवाददाता

जिला निर्वाचन अधिकारी एंव अपर जिला अधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जनपद की छ: विधान सभा निवांचन क्षेत्रों में बूथों पर बीएलओ के द्वारा मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान छह विधान सभा क्षेत्रों में 16824 लोगों के द्वारा फार्म छह बना गया है।
विशेष अभियान की तिथियों में सभी बूथ लेविल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर नतदाता सूची के साथ उपस्थित रहे। निर्वाचक नामावली में यदि कोई त्रुटि परिलक्षित हो रही है तो उस त्रुटि को दूर करने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की गयी। त्रुटि दूर करने के लिए मतदाताओं से फार्म-8 भरवाये गये तथा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले राभी अर्ह मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु फार्म-6 भरवाकर प्राप्त किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल