Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सड़क के भ्रष्टाचार में कार्रवाई के नाम पर लीपापोती, दो जेई का ट्रांसफर, ठेकेदार पर नहीं कार्रवाई

सड़क के भ्रष्टाचार में कार्रवाई के नाम पर लीपापोती, दो जेई का ट्रांसफर, ठेकेदार पर नहीं कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बघरा ब्लाक के गांव पीनना रजवाहा रोड के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर गंगा नहर विभाग के एक्सईएन ने कार्रवाई की है। उन्होंने सिंचाई विभाग से दो जेई को हटा दिया है। पिछले कई वर्षों से एक ही जगह जमे जेई उधम सिंह को मुख्यालय रूडकी हरिद्वार में भेजा गया है। वहीं दूसरे जेई विशेष कुमार को उपखंड द्वितीय चरथावल में भेजा गया है।
पिछले दिनों सिंचाई विभाग के द्वारा पीनना राजवाहे की सड़क का निर्माण कराया गया था। निर्माण के पांच दिन बाद ही सड़क टूटनी शुरू हो गई। बजरी उखड गई। आईटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक के द्वारा इस मामले की शिकायत जिले के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर से की गई। उन्होंने डीएम को इस मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर सीडीओ ने सड़क की जांच की। जांच के दौरान काफी अनियमितता पायी गई। वहीं सड़क निर्माण में तारकोल की काफी कमी पायी गई। इतना ही नहीं तारकोल की सड़क में घास भी उपज आया। उधर सीडीओ के द्वारा की गई जांच रिपोर्ट डीएम ने शासन को भेज दी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पायी। इसके बाद सुमित मलिक कलेक्ट्रेट में भूख हडताल पर बैठ गए। पांच दिन बाद डीएम के आश्वासन पर सुमित मलिक ने भूख हडताल को खत्म किया। अब इस मामले में गंगा नहर विभाग के एक्सईएन ने कार्रवाई करते हुए जेई उधम सिंह को मुख्यालय रूडकी हरिद्वार में भेजा गया है। वहीं दूसरे जेई विशेष कुमार को उपखंड द्वितीय चरथावल में भेजा गया है। उधर संबंधित फर्म व ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस कार्रवाई को लीपापोती बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल