Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा में मुजफ्फरनगर प्रदेश में 41वें स्थान पर

सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा में मुजफ्फरनगर प्रदेश में 41वें स्थान पर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सीएम डैशबोर्ड को लेकर लखनऊ में हुई दिसम्बर माह के कार्यों की समीक्षा में जनपद मुजफ्फरनगर स्थिति पहले से अधिक खराब रही है। नवम्बर माह की समीक्षा में जनपद मुजफ्फरनगर की प्रदेश में 21वीं रैंक आयी थी, लेकिन दिसम्बर माह की समीक्षा में जनपद प्रदेश में 41वें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि डीएम के द्वारा बैठक करते हुए स्थिति में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद भी जनपद की स्थिति काफी खराब रही है। वहीं जनपद की रेवेन्यू में 20वीं और डेवलपमेंट में 56वीं रैंक आयी है।
सीएम डैशबोर्ड को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा गंभीरता से कार्य नहीं किया जा रहा है। कुछ अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जनपद पिछडता जा रहा है। पिछले दिनों अच्छा कार्य होने पर जनपद ने टॉपटेन की सूची में अपनी जगह बना ली थी, लेकिन अब फिर से जनपद की स्थित सीएम डैशबोर्ड में खराब हो गई है। सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं विभाग की योजनाओं परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैकिंग निश्चित की जा रही है। संबंधित विभाग के द्वारा इस पोर्टल पर अपने आंकडे भरे जाते है। सीएम डैशबोर्ड करीब 60 मापदंडों पर आधिरित है। जिसमें विकास और राजस्व आदि के आंकडे भी दिए जाते है। प्रदेश में विभिन्न विभगों की सेवाओं, योजनाओं आदि को ऑनलाइन इंटीग्रेट करते हुए मुख्यमंत्री के अवलोकनार्थ तैयार किया जाता है। दिसम्बर माह की समीक्षा में जनपद की प्रदेश में 41वीं रैंक आयी है। वहीं रेवेन्यू में 20वीं और डेवलपमेंट में 56वीं रैंक आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल