Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जनपद में 21.19 करोड से होगे 393 विकास कार्य, लगी स्वीकृित की मोहर

जनपद में 21.19 करोड से होगे 393 विकास कार्य, लगी स्वीकृित की मोहर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में करीब 21.19 करोड की विधायक निधि से 393 विकास कार्य होने जा रही है। उक्त विकास कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। छह विधायक और एक एमएलसी के द्वारा अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए डीआरडीए को ऑन लाइन प्रस्ताव भेजे गए थे। स्वीकृति मिलने पर डीआरडीए विभाग से संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य कराने के लिए धनराशि जारी की गई है।
जनपद मुफ्फरनगर में छह विधायक है। प्रत्येक विधायक को विकास कार्य कराने के लिए पांच-पांच करोड की निधि मिलती है। पूर्व में विधायकों को तीन करोड की निधि मिलती थी, लेकिन अब उनकी निधि सांसद के बराबर हो गई है। वर्ष 2025.26 के लिए इन विधायकों के द्वारा अपनी निधि से करीब 21.19 करोड के 393 निर्माण कार्यों के प्रस्ताव दिए है। जिसमें सीसी रोड, नाली, नाला, बारात घर और स्कूल आदि में निर्माण कार्यों के प्रस्ताव शामिल है। छह विधायकों के द्वारा विकास कार्य कराने के लिए डीआरडीए विभाग में ऑन लाइन प्रस्ताव दिए गए। जिन पर स्वीकृति की मोहर लग चुकी है। अब कार्यदायी संस्था के द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराए जा रहे है।

विधायक व एमएलसी के स्वीकृत निर्माण कार्यों की सूची

मीरापुर विधायक मिथलेश पाल 4.00 करोड- 45 काम
चरथावल विधायक पंकज मलिक 3.26 करोड- 51 काम
सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल 3.21 करोड- 65 काम
खतौली विधायक मदन भैया 3.40 करोड-70 काम
बुढाना विधायक राजपाल बालियान 3.10 करोड- 105 काम
पुरकाजी विधायक अनिल कुमार 2.69 करोड- 45 काम
एमएलसी वंदना वर्मा 1.47 करोड-12 काम

इन्होंने बताया
छह विधायकों और एक एमएलसी के द्वारा दिए गए निर्माण कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृत हो गए है। करीब 21.19 करोड की विधायक निधि के करीब 393 निर्माण कार्य स्वीकृत हुए है। कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य कराने के लिए धनराशि भेजी गई है।
दिग्विजय नाथ तिवारी, पीडी डीआरडीए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल