मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


विस्तारीकरण के बाद पालिका के सीमा क्षेत्र में आए उद्योगों से नगर पालिका अब टैक्स वसूलने जा रही है। नगर पालिका के सर्वे में अभी करीब 57 उद्योग टैक्स के दायरे में आए है। फिलहाल नगर पालिका के कर विभाग के द्वारा करीब 35 उद्योगों को नोटिस जारी किए गए है। वहीं मंगलवार को फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के हॉल में नगर पालिका के द्वारा कैम्प भी लगाया गया है। कैम्प में उद्यमियों को फार्म दिए गए है। वहीं 12 जनवरी तक सभी दस्तावेजों के साथ फार्म भरकर जमा करने के निर्देश दिए गए है।


नव विस्तारीत क्षेत्र में आए उद्योगों से नगर पालिका गृहकर वसूलने जा रही है। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में 11 गांव पूर्ण रूप से शामिल हुए है। वहीं काफी उद्योग भी पालिका की सीमा क्षेत्र में आए है। नगर पालिका के द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार करीब 57 उद्योग टैक्स के दायरे में आए है। अभी नगर पालिका का सर्वे चल रहा है। इनमें से करीब 35 उद्योगों को नगर पालिका टैक्स के लिए नोटिस जारी कर चुकी है। मंगलवार को नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में प्रभारी टीएस पारूल यादव ने विभागीय टीम के साथ फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के हॉल में कैम्प लगाया है। जिसमें ईओ के द्वारा उद्यमियों से वार्ता और विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी दी गई है। नगर पालिका वर्ष 2023-24 से उक्त उद्योगों से टैक्स वसूलने जा रही है। हालाकि तीन साल के टैक्स को लेकर उद्यमियों के साथ पालिका प्रशासन की सहमति नहीं बन पायी है। उद्यमी वर्तमान वर्ष का टैक्स देने के लिए तैयार है। फिलहाल नगर पालिका ने उद्यमियों को फर्म दिए है। वहीं 12 जनवरी तक पूर्ण दस्तावेजों के साथ फार्म जमा कराने के निर्देश दिए गए है।
नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया
उद्यमियों को कर निर्धारण के संदर्भ में फॉर्म वितरण किया गया जिसमें वो अपनी फैक्ट्री के संदर्भ में सूचना भर के देंगे। सभी उद्यमियों ने टैक्स जमा करने के संदर्भ में सहमति दी तथा अनुरोध किया कि 2023/24 से टैक्स ना लगा कर 2025/26 से टैक्स लगाया जाए तथा फ़ैक्टरीज़ से होने वाले कुल टैक्स कलेक्शन के 80% का खर्च इंडस्ट्रियल एरिया के विकास पर खर्च करने की माँग की गई। जिसके संदर्भ में बोर्ड में प्रस्ताव ला कर विचार किया जाएगा। इसी प्रकार से अन्य विस्तारित छेत्रों में भी कैम्प लगाने के संदर्भ में कर अधीक्षक को आदेशित किया गया है जल्द ही एटूजेड वसुंधरा जैसे सोसाइटी में भी नगर पालिका की तरफ़ से कैम्प लगा कर कर निर्धारण किया जायेगा।
डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ






