Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पालिका की अतिक्रमण टीम पर भेदभाव का आरोप, जमकर हुआ हंगामा, एक युवक ट्रैक्टर के सामने लेटा

पालिका की अतिक्रमण टीम पर भेदभाव का आरोप, जमकर हुआ हंगामा, एक युवक ट्रैक्टर के सामने लेटा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान में पक्षपात के गंभीर आरोप लग रहे है। जिस कारण गुरुवार को भगत सिंह रोड पर अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक युवक पालिका के ट्रैक्टर के सामाने लेट गया। आरोप है कि इस अभियान में छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। उनका सामान जब्त किया जा रहा है। वहीं बडे दुकानदार, व्यापारियों को चेतावनी देकर छोडा जा रहा है। इस संबंध में ईओ से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
नगर पालिका के द्वारा प्रतिदिन शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के लिए 12 सदस्यों की टीम को बनाया गया है। हैरान करने की बात तो यह है कि यह टीम बिना किसी अधिकारी को साथ लिए स्वयं इस अभियान को चला रही है। जिस कारण टीम पर पक्षपात करने के गंभीर आरोप लग रहे है। गुरुवार को पालिका की यह टीम अतिक्रमण हटाने के लिए भगत सिंह रोड और रूडकी रोड पर पहुंची। टीम नें दोनों स्थानों पर अभियान चलाते हुए सड़क पर रखे दुकानदारों का सामान जब्त कर ट्रैक्टर ट्राली में रख लिया। इस बीच भगत सिंह रोड पर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। टीम पर भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगाया। वहीं एक युवक पालिका के ट्रैक्टर के सामने लेट गया। बाद में पालिका के कर्मचारियों ने अभद्रता करते हुए उक्त युवक को ट्रैक्टर के आगे से हटाया। दुकानदारों का कहना है कि यह अभियान पालिका के अधिकारियों की मौजूदगी में चलना चाहिए, ताकि स्थिति नियंत्रण में बने रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल