Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एआरटीओ आफिस में बंद हो सुविधा शुल्क का खेल, नहीं तो होगा बडा धरना प्रदर्शन

एआरटीओ आफिस में बंद हो सुविधा शुल्क का खेल, नहीं तो होगा बडा धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भाकियू तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ आफिस पर प्रदर्शन किया। वहीं विभिन्न मांगों को लेकर एआरटीओ प्रवर्तन का घेराव किया। अंकित गुर्जर ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कें टूट रही है। उक्त वाहनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। उन्होंने विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए एआरटीओ प्रवर्तन को ज्ञापन दिया है।
उन्होंने कहा कि एआरटीओ ऑफिस में गाडियों की फिटनेस रजिस्ट्रेशन ड्राइविंग लाइसेंस आदि कोई भी कार्य ऐसा नहीं है जो बिना सुविधा शुल्क के किया जा रहा हो। इस ओर ध्यान दिया जाए और इस खेल को बंद किया जाए। सभी चीनी मिलों को नोटिस देकर अवगत कराया जाए कि सभी चीनी मिलों के ट्रांसपोर्टर आरटीओ के मानक के अनुसार ही रोड पर गन्ना लोड करके मिल में ले जाएं। तत्काल प्रभाव से आरटीओ ऑफिस पर जितने भी प्राइवेट एजेंट लोगों को ठगने का काम कर रहे है उनकी जांच कर उनको तत्काल रूप से हटाया जाए। पूरे जिले भर में जो बच्चों की स्कूल में बिना फिटनेस और बिना कागजों के चल रही है। उन सभी की फिटनेस चेक करके उनको रोड पर चलाया जाए। जिससे बच्चों की जान के साथ कोई खिलवाड़ ना किया जाए। उन्होंने कहा कि रोहना आईपीएल में रोहाना चौकी के सामने से ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रांसपोर्टर के वाहन गुजरते हैं जहां पास में ही बच्चों का इंटर कॉलेज पड़ता है। जिसमें बच्चों की दुर्घटना की संभावना बनी रहती है और पूर्व में भी कई जनहानि का सामना करना पड़ा है। बच्चों की सुरक्षा के लिए ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि 5 दिनों में सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो एआरटीओ ऑफिस पर बडा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान रिहान तोमर, चंदन त्यागी, साजिद अल्वी, सलीम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल