Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एसआईआर: 8.45 लाख मतदाताओं के फार्म हुए अपलोड

एसआईआर: 8.45 लाख मतदाताओं के फार्म हुए अपलोड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एंव डीएम उमेश मिश्रा ने विकास भवन के सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक की है। डीएम ने बताया कि करीब 40 प्रतिशत मतदाताओं के फार्म अपलोड हो चुके है। वहीं करीब दस प्रतिशत फार्म कम्प्लीट होकर आए हुए है। जिन्हें अपलोड करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से इस अभियान में बीएलओ का सहयोग करने की अपील की है।
जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण चार नवम्बर से चल रहा है। करीब 1982 बीएलओ के द्वारा मतदाताओं के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 21.12 लाख मतदाताओं का सत्यापन किया जाना है। बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे है। गुरुवार को एसआईआर अभियान को लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने विकास भवन के सभागार में बैठक की है। डीएम ने बताया कि करीब 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। करीब 8.45 लाख मतदाताओं के फार्म अपलोड हो गए है। उन्होंने बताया कि करीब 20 प्रतिशत मतदाता अभी मिल नहीं पाए है। जिनमें कुछ लोग शादी विवाह या फिर बाहर है। उन्होंने सभी से मतदाताओं से अपील की है कि वह शीघ्र गणना प्रपत्र भर का संबंधित बीएलओ को दे। ताकि उक्त मतदाताओं के फार्म अपलोड हो सके। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने बताया कि इस अभियान में जनपद की अच्छी स्थिति है। सभी बीएलओ का सहयोग किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल