Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » आज से शुरू होगा बंदर पकडो अभियान

आज से शुरू होगा बंदर पकडो अभियान

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी क्षेत्र में बंदरों को पकडने के लिए मथुरा से टीम आ गई है, लेकिन मंगलवार होने की वजह से लोगों ने इस अभियान को शुरू करने से मना कर दिया। अब टीम के द्वारा बुधवार से बंदर पकडो अभियान को शुरू किया जाएगा। इसके लिए गांधी कालोनी में बंदरों को पकडने के लिए पिंजरे भी सेट कर दिए है।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों के द्वारा बंदरों के आतंक का मुद्दा उठाया गया था। इस प्रस्ताव पर स्वीकृत की मोहर लगी गई थी। मंगलवार को मथुरा से बंदरों को पकडने के लिए टीम शहर में पहुंची, लेकिन मंगलवार होने की वजह से लोगों ने इस अभियान को शुरू कराने से मना कर दिया। अब बुधवार को टीम के द्वारा इस अभियान को शुरू किया जाएगा। गांधी कॉलोनी सभासद अमित पटपटिया ने उपयुक्त स्थान देखते हुए बंदर पकड़ने का पिंजरा टीम के साथ रखवाया है। अमित पटपटिया ने बताया कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान की शुरुआत बुधवार को गांधी कॉलोनी से होगी। इस अभियान से नगर वासियों को बंदरों की समस्या से काफी राहत मिलेगी। इस कार्य में नागरिकों को भी सहयोग करना होगा। क्योंकि यह पिंजरे खुली छत पर ही लगाए जा सकते हैं। टीम को जो स्थान उपयुक्त लगे वहां के निवासियों को अपनी छत पर पिंजरा लगाने की अनुमति सहर्ष देनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल